बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त, सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त, सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत

पटना. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त हो गयी है। इसमें जदयू सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। बैठक के दौरान ही ललन सिंह ने सीएम नीतीश और नीतीश ने ललन सिंह को सक्रिय सदस्य बनाकर आज से ही सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में आज तीन प्रस्ताव पारित किये गये। वर्ष 2022-25 के संगठन चुनाव के लिए राज्यसभा सांसद अनिल प्रसाद हेगड़े को राष्ट्रीय निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। बैठक में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश को एवं सीएम नीतीश ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को प्राथमिक और फिर सक्रिय सदस्य बनाकर आज से ही सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है।

साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सम्मेलन में भाग लेने आए मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष बीरेन सिंह, एनएसएन लोथा नागालैंड, रूही तागुंग अरुणाचल, अनूप पटेल उत्तर प्रदेश, जी एम. शाह जम्मू कश्मीर, महिमा पटेल कर्नाटक, सुधीर जी कोलारा, कनकला वेंकट सुब्बा आंध्रप्रदेश, नरेश प्रताप रोर हरियाणा, रोबिनस टी संगमा मेघालय, आर अरुमुगम पांडिचेरी, मलविंदर सिंह टिड्डी पंजाब, नेवेली मनी तमिलनाडु, अमिताभ दत्ता पश्चिम बंगाल, दयानंद राय दिल्ली, सांसद खीरू महतो झारखंड, माता मणि तिवारी छत्तीसगढ़, लालजी भाई पटेल गुजरात, धर्मेश सिंह चैहान दादर नगर हवेली, उमेश सिंह कुशवाहा बिहार, सूरज जायसवाल मध्य प्रदेश, डाॅक्टर सादिक लक्ष्यदीप और चितरंजन मोहंती उड़ीसा, राष्ट्रीय पदाधिकारियों, मंत्री एवं सांस को प्राथमिक सदस्य बनाया गया है।


Suggested News