बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा के नीतियों के खिलाफ जदयू का सतर्कता एवं जागरूकता मार्च आज, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर लगाए कई आरोप

भाजपा के नीतियों के खिलाफ जदयू का सतर्कता एवं जागरूकता मार्च आज, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर लगाए कई आरोप

PATNA :  केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जदयू आज प्रदेश स्तर पर सभी प्रखंड मुख्यालयों में सतर्कता एवं जागरूकता मार्च करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि भाजपा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ रही है। इस साजिश का पर्दाफाश करने के लिए मार्च का आयोजन किया जा रहा है। 

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। मार्च में पार्टी के सभी नेता, विधानमंडल दल के सदस्य तथा तमाम पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंडों में शामिल लेंगे।

देश में अलग थलग पड़ी बीजेपी

श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से भाजपा पूरे देश में अलग-थलग पड़ गई है। हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता के प्रयासों से 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूरी तरह सफाया तय है। भाजपा देश में सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के साथ ही संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने और विभिन्न जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने में लगी है।

पार्टी अध्यक्ष के शामिल होने की संभावना

मार्च को लेकर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बीते सोमवार को बताया था कि इस मार्च में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के भी शामिल होने की संभावना है। हालांकि उन्होंने अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की थी। 


Suggested News