बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा ने साफ-साफ कहा भाजपा को ऐसा काम नहीं करना चाहिए था, इसी ने जदयू का दिल तोड़ दिया

जदयू प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा ने साफ-साफ कहा भाजपा को ऐसा काम नहीं करना चाहिए था, इसी ने जदयू का दिल तोड़ दिया

PATNA : बिहार की मौजूद राजनीतिक हालत पर यह चर्चा जोरों पर है अगले एक दो दिन में नीतीश कुमार भाजपा का साथ छोड़ सकते हैं, और राजद के साथ सरकार बना सकते हैं और अब सिर्फ औपचारिकता बाकि है। लेकिन भाजपा और जदयू के बीच किस बात की नाराजगी है, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। अब इस पर से पर्दा उठ गया है कि आखिर बीजेपी की किन बातों को लेकर जदयू के नेताओं में नाराजगी है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बता दिया है कि आखिर बीजेपी की तरफ कौन सी बात कही गई है, जो न तो नीतीश कुमार और न पार्टी के दूसरे नेताओं को पसंद आई है। 

नड्डा के बयान को दिल पर ले लिया

उमेश कुशवाहा ने बताया कि पिछले दिनों बिहार में भाजपा की संयुक्त मौर्चा की बैठक में पार्टी अध्यक्ष ने कहा था भाजपा को छोड़कर सभी राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियां खत्म हो जाएगी। जबकि बिहार में वह एक क्षेत्रीय दल  के साथ ही सरकार में है और बोलने से पहले तो उन्हें यह बात सोचना चाहिए। जाहिर है कि जेपी नड्डा के बयान को न तो नीतीश कुमार ने पसंद किया था, न पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने। देखा जाए तो उमेश कुशवाहा की बातों में सच्चाई भी नजर आती है। क्योंकि उसके बाद से ही ललन सिंह खुलकर भाजपा के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे।

सरकार रहेगी या नहीं नीतीश कुमार लेगें फैसला

उमेश कुशवाहा से जब   nda के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी क्या कर सकते हैं सरकार चल रही है आगे क्या होगा इसके बारे में तो हम रणनीतिकार नहीं है हम संगठन की मजबूती में लगे हैं और यह तो सरकार बनाने वाले ही बता सकते हैं.  उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जनता के लिए काम करते हैं

Suggested News