बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड चुनाव : चुनावी दौरे पर आज झारखंड आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, लोहरदगा में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

झारखंड चुनाव : चुनावी दौरे पर आज झारखंड आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, लोहरदगा में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

NEWS4NATION DESK : झारखंड में आज से बीजेपी के स्टार प्रचारकों का आगमन होने जा रहा है। बीजेपी के दिग्गज नेता आज से चुनाव प्रचार शुरु करेंगे। इसी कड़ी में आज सबसे पहले भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह गृह मंत्री अमित शाह झारखंड आएंगे।

अमित शाह सुबह रांची पहुंचेंगे, जहां से वे सबसे पहले हेलीकॉप्टर से मनिका जाएंगे। वहां 11 बजे से वे सभा को संबोधित करेंगे। वहां से 12 बजे लोहरदगा पहुंचेंगे और पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में सभा करेंगे।लोहरदगा की सभा के बाद रांची पहुंचेंगे और दिल्ली लौट जाएंगे। वहीं कल शुक्रवार 22 नवंबर को भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 बजे लातेहार में सभा को संबोधित करेंगे।

वही इससे पहले बुधवार को भी नेताओं की चुनावी सभा में सरकार की उपलब्धियों और विपक्ष पर प्रहार का  बुधवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास का बेरमो में प्रत्याशी के नामांकन मौके पर आयोजित कार्यक्रम में देखने को मिला। 

मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धि और डबल इंजन की चर्चा की तो झामुमो के शिबू सोरेन और कांग्रेस के राजेंद्र सिंह के शासन का जिक्र करना नहीं भूले। उधर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने डालटनगंज और गुमला में जनसभा को संबोधित किया।

Suggested News