बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड चुनाव : केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी आज झारखंड के चुनावी दौरे पर, कल आएंगे पीएम मोदी

झारखंड चुनाव : केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी आज झारखंड के चुनावी दौरे पर, कल आएंगे पीएम मोदी

NEWS4NATION DESK : आज रविवार 9 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व राजनाथ सिंह पहुंच रहे हैं। दोनों की तीन-तीन सभाएं विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित हैं।

पहले दो चरणों के लिए राजनाथ सिंह पांच और स्मृति ईरानी चार जनसभा कर चुकी हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 9 दिसंबर को एकबार फिर झारखंड के चुनावी दौरे पर आएंगे। झारखंड में कल 9 दिसंबर को उनकी दो जनसभा बरही और बोकारो में प्रस्तावित है। 

बता दें इससे पहले प्रधानमंत्री की दो चरणों के चुनाव के लिए चार जनसभाएं हो चुकी हैं। वहीं पहले दो चरणों के लिए आधा दर्जन जनसभा कर चुके भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तीसरे और चौथे चरण के लिए भी ताबड़तोड़ जनसभाएं करेंगे। 

बता दें झारखंड में सरकार की एकबार फिर सत्ता में वापसी के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है। केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार भी जीत के लिए पूरी ताकत लगा रही है। झारखंड में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत अपने स्टार प्रचारकों की पूरी फोर्स उतार दी है। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा जनसभा के साथ-साथ अमित शाह की तर्ज पर बूथ मैनेजमेंट की भी जिम्मेदारी झारखंड में निभा रहे हैं। 

नड्डा झारखंड में पूरा समय दे रहे हैं। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सांसद मनोज तिवारी भी ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News