बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड निवासी युवक का गया के टिकारी में संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, पत्नी ने हत्या का लगाया आरोप

झारखंड निवासी युवक का गया के टिकारी में संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, पत्नी ने हत्या का लगाया आरोप

GAYA : झारखंड के धनसार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक का शव जिले के टिकारी बाजार के समीप हीं रहे अजान शरीफ मजार के समीप से स्थानीय लोगों के निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान झारखंड प्रांत के धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र निवासी के रूप में किया गया है। जो जिले के टिकारी बाजार में अजान शरीफ मजार के समीप किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। अनुमंडलीय बाजार के आबादी वाले इलाके में मिले युवक के शव के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मजार के समीप शव होने की सूचना के बाद आसपास के लोगो ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जहां पहुंचने के उपरांत पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की जिसके बाद  युवक की पहचान अजान शरीफ मजार के समीप ही किराए के मकान में रहने वाले मुकेश पंडित के रूप में हुई। 


मुकेश मूल रूप से झारखंड प्रांत के धनबाद जिले के धनसर थाना क्षेत्र अंतर्गत दहुआ टांड़ का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार सुबह के समय में कुछ लोग मॉर्निंग वॉक के लिए मजार के तरफ गए थे। जहां एक युवक का जमीन पर पड़ा हुआ पाया।  युवक की मौत हो चुकी थी। युवक के शव होने की जानकारी उसके परिजनों को दी गई। घटना की सूचना के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मुकेश की पत्नी के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। 

प्रथम स्तर के पुलिसिया छानबीन में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम कुछ होने की बात कह कर घर से निकला था। जो लौटा नहीं था। घर वाले अपने विभिन्न माध्यमों से खोजबीन कर रहे थे। मृतक की पत्नी सोनी कुमार ने बताया कि अक्सर काम के सिलसिले में इधर उधर रहते थे। कभी कभी ज्यादा समय हो जाने पर अपने एक रिश्तेदार के घर थाना क्षेत्र के लाव गांव में हीं रूक जाते थे। घटना के बाद मृतक की पत्नी सोनी कुमारी ने टिकारी थाना में लिखित आवेदन देकर टिकारी के बुढ़वा महादेव स्थान के समीप रहने वाले पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। 

मृतक की विधवा सोनी कुमारी ने बताया कि मंगलवार को उन्ही लोगों के साथ घर से गये थे जिसके बाद नही लौटे। पत्नी ने नामजद किये पांच लोगों पर ही मुकेश की हत्या कर शव को अजान शरीफ मजार के समीप फेंकने का आरोप लगाया है। टिकारी थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने बताया कि पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया भेज दिया है। मृतक की पत्नी द्वारा लिखित शिकायत की गई है। पांचो आरोपी फरार है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गया से प्रभात कुमार मिश्रा की रिपोर्ट 

Suggested News