बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में बर्थडे पार्टी के दौरान डांस प्रोग्राम में हर्ष फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, इलाजरत

पटना में बर्थडे पार्टी के दौरान डांस प्रोग्राम में हर्ष फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, इलाजरत

पटना. बिहटा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में आयोजित बर्थडे पार्टी में नाच प्रोग्राम के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। इसमें दो लोगों को गोली लग गयी। इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान दौलतपुर गांव निवासी अखिलेश राय एवं मोहित कुमार के रूप में हुई है। वहीं हर्ष फायरिंग की घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम और खुद थानाअध्यक्ष रंजीत कुमार दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दौलतपुर गांव निवासी मनीष कुमार के बेटे का जन्मदिन पर रविवार की रात नाच प्रोग्राम का आयोजन किया गया था, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान देर रात नाच में फायरिंग हुई, जिसमें दो लोगों को गोली लगी। फायरिंग के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बावजूद भी देर रात तक के नाच का प्रोग्राम जारी रहा।

वहीं इस संबंध में बिहटा थानाअध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में मनीष कुमार के घर पर बर्थडे पार्टी में बीती देर रात हर्ष फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी, सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों का इलाज चल रहा है। फिलहाल प्रथम दृष्टया हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। आगे उन्होंने कहा कि हर्ष फायरिंग के मामले को लेकर लगातार पुलिस-प्रशासन कार्रवाई कर रही है और कहीं भी मामला सामने आता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में  जारी है। दोनों के फर्द बयान के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Suggested News