बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी-अभी : दिल्ली में फिर एक बिल्डिंग में लगी आग, 1 की मौत कई अंदर फंसे

अभी-अभी : दिल्ली में फिर एक बिल्डिंग में लगी आग, 1 की मौत कई अंदर फंसे

NEWS4NATION DESK : अभी-अभी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एकबार फिर आगलगी की घटना हुई है। इस घटना में 1 की मौत होने की सूचना है। 

मिल रही जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में स्थित एक पेपर प्रिटिंग प्रेस में गुरुवार तड़के आग लगने से एक की मौत हो गई है। आग में अभी कई लोग फंसे बताए जा रहे हैं जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। 

आग को बुझाने के लिए घटनास्थल पर 35 दमकलकर्मी मौजूद हैं। फिलहाल अभी आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। 

बता दें दिल्ली में आगलगी की यह कोई पहली घटना नहीं है। बीते कुछ दिनों मेंदिल्ली में आगलगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसमें कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं।

दिसंबर महीने में दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में आग लगने से 45 लोगों की जान चली गई थी। वहीं एक बिल्डिंग में आग लगने से कई लोगों की जान चली गई थी।  

Suggested News