बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार पुलिस ने प्रखंड प्रमुख पति हत्याकांड का किया खुलासा, कहा जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या, आरोपी मनोहर यादव को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

कटिहार पुलिस ने प्रखंड प्रमुख पति हत्याकांड का किया खुलासा, कहा जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या, आरोपी मनोहर यादव को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

KATIHAR : कटिहार पुलिस को 22 दिन बाद फलका प्रखंड प्रमुख दीपशिखा देवी के पति कंचन मंडल हत्याकांड में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने घटना के दौरान इस्तेमाल किये गये एक देशी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस के साथ मनोहर यादव को गिरफ्तार किया है। 

कटिहार पुलिस ने पहले ही पूर्व प्रमुख अनिल मंडल और जितेंद्र यादव को इस मामले में गिरफ्तार किया है। एसपी जितेंद्र कुमार ने गिरफ़्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरा मामला जमीन के विवाद को लेकर है,जिसमे दो जनवरी को प्रमुख पति कंचन मण्डल और उनके स्टाफ को गोली मारा गया था। 

जिसमे प्रमुख पति की मौत उसी वक्त हो गया था। जबकि इलाज के दौरान स्टाफ का भी मौत हो गया था। फिलहाल पूरा मामले का उद्वेदन कर लिया गया है। कटिहार पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News