बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय बजट 2021:जानिए बजट में क्या हुआ सस्ता क्या हुआ महंगा

केंद्रीय बजट 2021:जानिए बजट में क्या हुआ सस्ता क्या हुआ महंगा

डेस्क... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना बजट पेश कर दिया है। वित्तमंत्री ने बजट में विदेश से आयातित मोबाइल फोन और चार्जर पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। इससे जल्द ही इनकी कीमतों में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। इसके अलावा बजट में महिलाओं को सौगात देेते हुए सोने और चांदी के आयात पर छूट दी गई है। ऐसे में सोना चांदी सस्ते हो सकते हैं। वहीं स्टील और तांबे से जुड़े प्रोडक्ट भी अब सस्ते हो सकते हैं। इसके अलावा विदेश से आयातित ऑटो पार्ट भी महंगे हो जाएंगे। वित्त मंत्री ने बजट में घोषणा करते हुए कहा कि मोबाइल फोन विदेश से आने वाले कलपुर्जों पर ड्यूटी बढ़ाकर 2.5 प्रतिशत कर दिया है। जिससे इनकी कीमत बढ़ जाएगी। वहीं सोना चांदी पर कस्टम ड्यूटी 2.5 प्रतिशत घटा दी गई है। 

क्या क्या महंगे हुए

•      मोबाइल फोन महंगे होंगे

•      मोबाइल के चार्जर महंगे होंगे

•      मोबाइल पार्ट्स पर छूट घटी

•      रत्न महंगे होंगे

•      जूते महंगे होंगे

क्या क्या सस्ते हुए

•      नायलन के कपड़े सस्ते होंगे

•      स्टील के बर्तन सस्ते होंगे

•      पेंट सस्ता होगा

•      ड्राई क्लीनिंग सस्ता होगा

•      पॉलिस्टर के कपड़े सस्ते



Suggested News