बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में मामूली विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी, दो लोग गंभीर रुप से हुए जख्मी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पटना में मामूली विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी, दो लोग गंभीर रुप से हुए जख्मी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

PATNA: पटना के फतुहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा मोहल्ला में बुधवार की रात दो पक्षों के बीच हुई विवाद में चाकू लगने से दो लोग घायल हो गए थे। घायलों में धीरज कुमार एवं गोविंद कुमार का नाम शामिल है। घायलों को इलाज के लिए फतुहा अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गम्भीर हालत बताते हुए एनएमसीएच पटना इलाज के लिए भर्ती कराया गया। 

वहीं अब भी धीरज की हालत गम्भीर है। सूचना मिलते फतुहा के थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुचे तथा घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में अजित चौधरी ,मिंशु चौधरी एवं धर्मेंद्र चौधरी का नाम शामिल है।

इस बात की पुष्टि फतुहा के.डी.एस.पी सियाराम यादव ने गुरुवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया। उन्होंने बताया कि बुधवार को रात अजित चौधरी और धीरज कुमार के बीच किसी बात को ले विवाद हुआ उसके बाद धीरज अपने आठ दस साथियों के साथ अजित चौधरी के घर पहुच गया। तभी अजित चौधरी ने अपने साथियों के साथ भीड़ में चाकू से हमला बोल दिया।

इस घटना में धीरज कुमार एवं गोबिंद कुमार चाकू लगने से घायल हो गया जिसमें धीरज की स्थिति अब भी गम्भीर बना हुआ है। चुकी उसके शरीर पर कई जगहों पर चाकू का निशान है जबकि चाकू लगने से घायल गोबिंद खतरे से बाहर बताया जाता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Suggested News