बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में जीते लोजपा के चन्दन सिंह, डेढ़ लाख मतों से राजद के विभा देवी को दी शिकस्त

नवादा में जीते लोजपा के चन्दन सिंह, डेढ़ लाख मतों से राजद के विभा देवी को दी शिकस्त

NAWADA: नवादा में लोजपा के चंदन सिंह ने 1 लाख 47 हज़ार 64 से जीत हासिल किया है. मिली जानकारी के अनुसार लोजपा के चंदन सिंह को कुल 4 लाख 91 हजार 749 मत मिला है. वही चन्दन सिंह के प्रतिद्वंदी राजद के विभा देवी को 3 लाख 44 हजार 6 सौ 85 मत मिला हैं. 

नवादा लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्र आतें हैं. इसमें गोविन्दपुर विधानसभा में चदंन सिंह को 72642 मत मिले. जबकि राजद के विभा देवी को 56441 वोट मिले. बरबीघा विधानसभा में चदंन सिंह को 69697 मत मिले जबकि विभा सिंह को 28493 मत मिले. 

नवादा विधानसभा में चदंन सिंह को 73851 वोट मिले. विभा सिंह को यहाँ 73452 वोट मिले. वारिसलीगंज विधान सभा में चदंन सिंह को 94101 वोट मिले जबकि विभा सिंह को यहाँ 55595 वोट मिले है. रजौली में चदंन सिंह को 76057 वोट मिले है जबकि विभा सिंह को 64286 पर संतोष करना पड़ा. हिसुआ में चदंन सिंह को 105401 वोट मिले है जबकि राजद के विभा सिंह को 66418 मत प्राप्त हुए है. 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट  

Suggested News