बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक ही सप्ताह में दूसरी बार बिगड़ी लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत, अब इस अस्पताल में हुए भर्ती...

एक ही सप्ताह में दूसरी बार बिगड़ी लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत, अब इस अस्पताल में हुए भर्ती...

PATNA: देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत फिर बिगड़ गई है। इस बार उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक सप्ताह में दूसरी बार आडवाणी की तबीयत खराब हुई है। जानकारी अनुसार रात 9 बजे डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अपोलो अस्पताल की ओर से यह जानकारी दी गई है।



बीते सप्ताह भी पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी एम्स नई दिल्ली में भर्ती हुए थे। डॉक्टर ने उन्हें फॉलोअप में आने के लिए सलाह दी थी। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। 96 वर्षीय आडवाणी को बुधवार देर रात दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। उन्हें एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था।



भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उम्र संबंधी परेशानियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। वहीं तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने उनसे मिलकर आशीर्वाद लिया था। 96 साल के आडवाणी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ी है। आमतौर पर उनका घर पर ही डॉक्टर चेकअप करते हैं, लेकिन हाल ही में दो बार अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। 



बता दें कि, 30 मार्च, 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 8 नवंबर, 1927 को कराची (वर्तमान पाकिस्तान) में जन्मे, आडवाणी 1942 में एक स्वयंसेवक के रूप में आरएसएस में शामिल हुए। उन्होंने 1986 से 1990 तक, फिर 1993 से 1998 तक और 2004 से 2005 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 1980 में इसकी स्थापना के बाद से सबसे लंबे समय तक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।


Suggested News