बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लाल कृष्ण आडवाणी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर ललन सिंह ने दी बधाई, प्रधानमंत्री का जताया अभार

लाल कृष्ण आडवाणी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर ललन सिंह ने दी बधाई, प्रधानमंत्री का जताया अभार

PATNA: भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी को 96 साल की उम्र में देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बाद ये सम्मान पाने वाले भाजपा के दूसरे नेता हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर आडवाणी के साथ अपनी 2 तस्वीरें शेयर की और लिखा- मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

वहीं प्रधानमंत्री के द्वारा मिली इस जानकारी को लेकर देश के नेताओं में खुशी का माहौल है। सभी लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई दे रहे हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर बधाई दी है। वहीं जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी भाजपा के वरिष्ठ नेता को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर बधाई दी है।

ललन सिंह ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, "देश के वरिष्ठ नेता एवं भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने पर उन्हें ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद। 

वहीं जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि, लाल कृष्ण आडवाणी देश के वरिष्ठतम नेता है। राजनीतिक और सर्वाजनिक जीवन में उनके योगदान को देश भुला नहीं सकता है। उनको भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा स्वागत योग्य है। उन्होंने साथ ही लाल कृष्ण आडवाणी के स्वस्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रर्थाना भी की। 

Suggested News