बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू प्रसाद और शिवानंद तिवारी ने साथ बैठ कर खाया पिठौरी, चोखा और अचार

 लालू प्रसाद और शिवानंद तिवारी ने साथ बैठ कर खाया पिठौरी, चोखा और अचार

RANCHI :  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद चारा घोटला में सजायाफ्ता होने के बाद अभी जेल में हैं। वे पिछले कुछ समय से बीमार हैं और रिम्स में उनका इलाज चल रहा है। शनिवार को राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी और उनकी पुत्री रोहिणी आचार्य ने लालू प्रसाद से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद शिवानंद तिवारी ने लालू प्रसाद के स्वास्थ्य के बारे में बताया है।

लालू प्रसाद और शिवानंद तिवारी ने साथ खाया पिठौरी, चोखा और अचार

शिवानंद तिवारी की लालू प्रसाद से लंबी मुलाकात हुई। दोनों ने साथ में भोजन भी किया। भोजन में पिठौरी, चोखा और अचार परौसा गया। पिठौरी ग्रामीण व्यंजन है और बहुत पौष्टिक और सुपाच्य माना जाता है। आंटा को बेलनाकार या चौकोर गढ़ कर दाल में पकाया जाता है। उनके सामने ही डॉक्टरों ने लालू प्रसाद का चेकअप किया। शिवानंद तिवारी के मुताबिक लालू प्रसाद का शुगर अनियंत्रित है और कभी कभी चक्कर भी आ जाता है। शिवानंद के मुताबिक, उनका स्वास्थ्य हम लोगों के लिए चिंता का विषय है। लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद जब शिवानंद तिवारी बाहर निकले तो उन्होंने बिहार के लॉ एंड ऑर्डर को फेल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ महागठबंधन एकजुट है।


पिता से मिलीं रोहिणी आचार्य

लालू प्रसाद की दूसरी पुत्री रोहिणी आचार्य ने भी शनिवार को अपने पिता से मुलाकात की। वे डॉक्टर हैं और अपने पति समरेश सिंह के साथ सिंगापुर में रहती हैं। रोहिणी सोशल मीडिया पर लगातार अपने पिता का समर्थन करती रहीं हैं। 

Suggested News