बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे लालू-तेजस्वी, भरी हुंकार- 2024 में मोदी सरकार को उखाड़ फेकेंगे...

INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे लालू-तेजस्वी, भरी हुंकार- 2024 में मोदी सरकार को उखाड़ फेकेंगे...

DELHI/PATNA: राजद सुप्रीमो लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंच गए हैं। दोनों इंडिया गठबंधन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे है। कल यानी 19 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की चौथी और सबसे अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। वहीं दिल्ली पहुंचते ही लालू यादव ने एक बार फिर हुंकार भरा है। उन्होंने कहा कि, 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेकेंगे। 

इंडिया गठबंधन का है उज्जवल भविष्य

दरअसल, लालू यादव ने बैठक को लेकर कहा कि,"इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने हम सभी लोग आए हैं, और इसका उज्जवल भविष्य है। इंडिया गठबंधन इस बार देश में अपनी सरकार बनाएगा। सब लोग मिलजुल के एकजुट हैं और इसी एकता के साथ नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ के फेकेंगे"।  

तेजस्वी यादव ने कहा कि, इस बैठक में सभी चीजों को लेकर बात होगी। चार-चार कमेटी बनाई गई है। चारों कमेटियां अपना काम कर रही है। इंडिया एलाइंस एक ही है इसमें अलग अलग है। जहां इंडिया एलायंस है वहां बीजेपी है ही नहीं।  वहीं नीतीश कुमार की इंडिया गठबंधन में भूमिका पूछने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि, सभी की भूमिका एक ही है। सभी विपक्षी पार्टी एकजुट होकर केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करेंगी।



Suggested News