बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर नगर निगम में बनाये गए बड़े पैमाने पर फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर नगर निगम में बनाये गए बड़े पैमाने पर फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

MUZAFFARPUR : एक बड़े फर्जीवाड़े से मुजफ्फरपुर नगर निगम में हड़कम्प मच गया है। जन्म प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा, मृत्यु प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा, एक दो नही बल्कि बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है।  इससे पूर्व नगर निगम के आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय थे। 


जिनका मुज़फ्फरपुर नगर निगम से दूसरे जगह तबादला हो गया है। लेकिन उनके ही फर्जी हस्ताक्षर से बड़े पैमाने पर जन्म प्रमाणपत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। मामला सामने आने के बाद जाँच का आदेश दिया गया है। 

इस मामले का खुलासा होने के बाद शहर वासियों ने कहा कि नगर निगम भ्र्ष्टाचार, लूट खसोट से भरा हुआ है। अक्सर आप लिखे हुए देखते होंगे कि दलालों से सावधान लेकिन वहाँ पर क्या होता है आप भी समझ रहे होंगे।

मुजफ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट 

Suggested News