बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश के दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पर नेता प्रतिपक्ष ने कसा तंज, कहा मोदी और वाजपेयी में विभेद कर छिपा रहे हताशा और निराशा

सीएम नीतीश के दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पर नेता प्रतिपक्ष ने कसा तंज, कहा मोदी और वाजपेयी में विभेद कर छिपा रहे हताशा और निराशा

PATNA : बिहार भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी औऱ नरेन्द्र मोदी में विभेद कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी निराशा छिपा रहे हैं। भाजपा पहले वाजपेयी जी औऱ अब मोदी जी के नेतृत्व में देश का विकास कर रही है।

सिन्हा ने कहा कि वाजपेयी जी ने इन्हें सुशासन बाबू के नाम पर बिहार की बागडोर सौंपी थी। लेकिन इनके पलटीमार स्वभाव के कारण वे भी शर्मसार होते। अपने सभी राजनीतिक गुरुओं को धोखा देने का नीतीश कुमार का पुराना इतिहास रहा है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण से लेकर शरद यादव तक ये बारी बारी से सबको ठगते रहे। जिस जॉर्ज फर्नांडिस ने इनकी राजनीतिक कद को बढ़ाया। उनको भी किनारे लगाने में इन्होंने देरी नहीं की। स्वार्थ औऱ महत्वाकांक्षा के इर्द गिर्द घूमती इनकी राजनीति ने राजनीतिक पंडितों को भी चकित कर दिया है।

सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा के नेतृत्व, कार्यकर्ताओ और सिद्धांतों से भली भांति परिचित हैं। इन्हें पता है कि भाजपा का छोटा बड़ा सभी कार्यकर्ता मां भारती की सेवा में लगा हुआ है। इनके द्वारा व्यक्ति के नाम पर अंतर दिखाने की हवा फैलाने का कोई असर नहीं होने वाला है।

सिन्हा ने कहा कि जंगल राज वालों से गठबंधन कर नीतीश कुमार ने सिद्धान्तविहीन औऱ अवसरवादी राजनीति का क्रूर उदाहरण पेश किया है। श्रद्धेय अटल जी ने इन्हें सुशासन स्थापित करने की जिम्मेवारी देकर बिहार भेजा था। इन्होंने जंगलराज के दुशासन के साथ गलबहियां कर के गुंडाराज स्थापित कर बिहार के जनादेश का अपमान ही नहीं उन बलिदानियो का भी अपमान किया जो जंगलराज में शहीद हुये और लड़ते लड़ते अपनी जवानी बर्बाद की।

उन्होंने कहा की जो  लोग बिहार से पलायन किए हैं आज उन लोगों के दिल पर कितना चोट लगा होगा। श्रद्धेय अटल जी की आत्मा को भी कितना दु:खित इन्होंने किया है। इसी का पश्चाताप करने वे आज वहां गए हैं और श्रद्धांजलि अर्पित की है। राज्य की जनता सब देख रही है। समय आने पर इन्हें सबक सिखायेगी।

Suggested News