GOPALGANJ : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा बुधवार को गोपालगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां थावे भवानी के दरबार में पहुंचकर मां की पूजा अर्चना की। उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध पर चिंता जाहिर करते हुए कहा की मां थावे वाली अपराधियों के खौफ से बिहार को मुक्ति दिलाए।
दरअसल पूर्व सहकारिता मंत्री व सदर विधायक दिवंगत सुबास सिंह के प्रथम पुण्यतिथि पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा गोपालगंज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गोपालगंज आने के दौरान पहले थावे भवानी के दरबार पहुंचकर मां भवानी को नमन किया। मौके पर मौजूद ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा करवाई।
विजय कुमार सिन्हा ने मां के चरणों में शीश झुकारकर पूजा करते हुए बिहार में अमन चैन और सूख शांति की कामना किया। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने कहा की ये पुरुषोत्तम मास अधिमास श्रावण मास के अमावस्या की तिथि है और मां जगदम्बा थावे मंदिर में माता की शक्ति की भूमि है। बिहार के जनता का कल्याण हो, सामाजिक सद्भाव का भाव बढ़े और राष्ट्र का पुनर्जागरण हो।
उन्होंने कहा की इक्कीसवीं सदी के भारत में सभी की भागीदारी से साकारात्मक उर्जा का शक्तिपुंज बने। ये ऐतिहासिक धरती है। उन्होंने कहा की इसके पहले मीरगंज स्थिति प्रिंस सोनी के घर गए थे। उनके परिवार से मिले। जिसकी हत्या कुछ दी पूर्व कर दी गई थी। बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा की इस तरह के अपराधियों के खौफ से माता बिहार को मुक्ति दिलाए और लोगो के बीच भय मुक्त वातावरण बने। यही हमारी कामना है। इसलिए सबका कल्याण उत्थान के लिए माता का आराधना किया।
गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट