बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बरौनी से असम के लिए बिछाई गयी पाइप लाइन में हुआ लीकेज, लोगों में तेल लूटने की मची होड़, मौके पर पहुँची पुलिस

बरौनी से असम के लिए बिछाई गयी पाइप लाइन में हुआ लीकेज, लोगों में तेल लूटने की मची होड़, मौके पर पहुँची पुलिस

KHAGARIA : खगड़िया जिले में आज कच्चा तेल प्रसाद बन गया। पाईप लाईन से रिसाव हो रहे तेल को जमकर ग्रामीण लूटे। मामला चौथम थाना इलाके के फर्रे गांव के एक मक्का खेत का है। जहां से बरौनी और असम के बीच गुजरी पाईप लाईन में किसी कारण वश आज लीकेज हो गया। जिस कारण तेल का रिसाव तेजी से होने लगा।

तेल रिसाव की खबर इलाके में जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। लोग मौके पर पहुंचकर तेल लूटने लगे। कोई गेलन में तेल भरते नजर आए तो कोई डब्बा में तेल भरते नजर आया। मकई के खेत में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। 

हालांकि बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को मौके से हटाया। इसके बाद पाईप लाइन के लीकेज को कर्मी ने ठीक किया। जिसके के बाद हालात सामान्य हो सका। लेकिन कुछ देर के लिए तेल प्रसाद जरूर बन गया था।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News