बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गैस सिलिंडर में लिकेज से लगी आग, झुलसी महिला

गैस सिलिंडर में लिकेज से लगी आग, झुलसी महिला

NAWADA : जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र स्थित पकरिया गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से आग गई। इस घटना में जहां एक महिला बुरी तरह से झुलस गई, वहीं घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की शिकार महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि आज सुबह पकरिया गांव में एक महिला किचेन में खाना बना रही थी। उसी दौरान अचानक गैंस सिलिंडर में लिकेज होने से आग लग गई। जबतक महिला संभल पाती, आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में वह बुरी तरह से झुलस गई। बाद किसी तरह से लोगों ने उसे आग की चपेट से बाहर निकाल इलाज के अस्पताल पहुंचाया। 

पड़ोसियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से लगी कि जबतक लोग कुछ कर पाते तबतक आग पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। काफी मशकत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News