बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरिंदगी की हद : लिव इन पार्टनर ने प्रेमिका की हत्या कर किये 35 टुकड़े, फ्रिज में रख 18 दिनों तक फेंकता रहा शव का टुकड़ा

दरिंदगी की हद : लिव इन पार्टनर ने प्रेमिका की हत्या कर किये 35 टुकड़े, फ्रिज में रख 18 दिनों तक फेंकता रहा शव का टुकड़ा

Desk. दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा किया है कि 6 महीने पहले लिव इन पार्टनर ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को छुपाने के लिए 35 टुकड़े कर दिये।

प्रेमी ने गला दवाकर पहले प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद शव को आरी से काटा और शव के 35 टुकड़े किये। शव को ठिकाने लगाने के लिए नया फ्रिज खरीदा और प्रेमिका के शव के टुकड़े उस फ्रीज में रखा। इस दौरान बदबू दबाने के लिए आरोपी अगरबत्ती भी सुलगाता रहता था। इस शव के टुकड़े को 18 दिन तक रोज रात 2 बजे उठकर जंगल में फेंकने जाता था।

मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, 'एक रूह कँपाने वाले मामले में दिल्ली में एक लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने जान से मार दिया और उसके 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे! उसके शव के टुकड़ों को शहर के अलग अलग इलाक़ों में फेंका। समाज में कैसे कैसे दरिंदे पल रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया है, दरिंदे को कड़ी सजा हो।'

हत्या के मामले में लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी आफताब को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। वह शादी के दबाव बना रही थी। आफताब के कई दूसरी लड़कियों से भी रिश्ते थे और श्रद्धा को उस पर शक हो रहा था। इस बात पर भी दोनों के बीच विवाद होता था। आफताब ने तंग आकर हत्या कर दी।


Suggested News