बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोजपा (रा) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की राजगीर में हुई शुरुआत, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने किया उद्घाटन

लोजपा (रा) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की राजगीर में हुई शुरुआत, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने किया उद्घाटन

NALANDA : लोजपा (रामविलास) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करने राजगीर पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार सरकार पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि जिस तरह हाल के दिनों में बिहार में लूट, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ी है। उससे यह साफ जाहिर होता है कि यहां जंगलराज नहीं, बल्कि डबल जंगलराज चल रहा है।


चिराग ने कहा की बेगूसराय की ही घटना को देख लीजिए। अपने 40 साल के उम्र में आज तक ऐसी घटना न तो देखी थी और न ही सुना था। बेगूसराय की घटना बिहार के इतिहास में ऐसी पहली घटना है। जिस तरीके से अपराधियों ने 20 से 30 किलोमीटर तक घंटों गोलियां बरसाकर आम लोगों को अपना निशाना बनाया। इससे साफ प्रतीत होता है कि बिहार में जंगलराज नहीं बल्कि डबल जंगल राज कायम हो चुकी है।

उन्होंने कहा की पहले नीतीश कुमार ने 15 सालों तक बिहार में जंगलराज का हवाला देते हुए शासन किया। अब वही जंगलराज में शामिल राजद के साथ बिहार में महागठबंधन बनाकर सरकार बना लिए।  यह सरकार जो बनी है बिहार के लोगों के विकास के लिए नहीं बनी है। बल्कि विनाश के लिए बनी हैं। यह दो दलों के महत्वकांक्षा का गठबंधन है। जिसमें एक जो कि वर्षों से सत्ता से दूर रहे हैं। जबकि एक दल ऐसे हैं जिन्हें डर था कि उनकी पार्टी टूट जाएगी। इसलिए यह महागठबंधन की सरकार बनाई गई है। 

चिराग ने कहा की मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की जनता से मतलब नहीं है कि वह मर रहे है या जी रहे है। वे आजकल दिल्ली दरबार के दर्शन में व्यस्त है। महागठबंधन के नेता उन्हें प्रधानमंत्री बना रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाने का काम करेगी।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News