बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा लोकसभा सीट पर लोजपा (रामविलास) ने ठोक दिया दावा, चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने की बैठक

नवादा लोकसभा सीट पर लोजपा (रामविलास) ने ठोक दिया दावा, चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने की बैठक

NAWADA : नवादा में लोजपा (रामविलास) को मजबूत करने को लेकर मोतीबीघा के एक निजी होटल में संकल्प यात्रा के तहत बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के द्वारा किया जा रहा है। संगठन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष के साथ के बैठक का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में सभी प्रकोष्ठों की समीक्षा की गई। 

प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने अपने संबोधन में कहा की बिहार में जिस तरह से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आशा और विश्वास को देखकर आम जनमानस का प्यार मिल रहा है। निश्चित ही लोजपा (रामविलास) बिहार में एक नई शक्ति बनकर उभरेगी। राजू तिवारी ने कहा कि आनेवाले 2024 लोकसभा के चुनाव में नवादा से हमारा उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। नवादा में लोकसभा के सीट पर हमारे पार्टी के ही लोग चुनाव जीते आए हैं। इस बार भी हम लोग आएंगे। हम लोगों की तैयारी पूरे बिहार के एक एक सीट पर है। लेकिन आने वाले समय में गठबंधन का क्या कुछ निर्णय लिया जाता है। इस पर भी एक बड़ा निर्णय लिया जाएगा।

लोजपा (रामविलास) के प्रवक्ता राजेश कुमार सिंह ने कहा कि चिराग पासवान जमीनी स्तर पर काम करते हैं और उनकी जमीनी स्तर पर अपनी एक पहचान है। जनता के बीच जाते हैं। जनता का जनसैलाब भी उनके साथ है। उन्होंने कहा की बिहार में सीएम नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव चिराग पासवान से काफी दूर है। चिराग पासवान के टक्कर नहीं लगा सकते हैं। 

उन्होंने कहा की बिहार के सीएम नीतीश कुमार को सिर्फ कुर्सी की चिंता है। बिहार की और बिहारी की कोई चिंता नहीं है। कुर्सी के लिए नीतीश कुमार कभी बीजेपी में तो कभी राजद के साथ चले जाते हैं। अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को अपने संगठन को बूथ तक किस तरह मजबूत करना है। इसको लेकर भी लोगों को जानकारी दी गई। वही इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, डॉ राजेंद्र प्रसाद उर्फ आर पी साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर रमेश कुमार, प्रदेश सचिव खुशबू सिंह, युवा अध्यक्ष चंदन सिंह आदि मौजूद थे।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News