बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा द्वारा कथित राम राज में सुरक्षित नहीं है भगवान राम, रातों रात हुए गायब, मंदिर देख दंग रह गया पुजारी

भाजपा द्वारा कथित राम राज में सुरक्षित नहीं है भगवान राम, रातों रात हुए गायब, मंदिर देख दंग रह गया पुजारी

CHAPRA: अयोध्या में करीब 500 साल के प्रतिक्षा के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ है। बीते माह 22 जनवरी को रामलला राम मंदिर में विराजमान हुए। जिसके बाद से ही अयोध्या में रामलला की दर्शन के लिए भक्तों की टोली हर रोज पहुंच रही है। वहीं राम मंदिर के निर्माण के बाद भाजपा ने देश में राम राज होने का दावा किया था। लेकिन भाजपा द्वारा कथित राम राज में अब भगवान राम ही सुरक्षित नहीं है।

दरअसल, बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। चोरों के आतंक से तो राज्य की जनता त्रस्त है। वहीं अब चोरों ने आम लोगों को तो छोड़िए भगवान को भी नहीं छोड़ रहे हैं। मामला बिहार के छपरा जिले का है। जहां भगवान भी सुरक्षित नहीं है।

जानकारी के अनुसार बनियापुर के ठाकुरबाड़ी में अज्ञात चोरों ने बीती रात राम जानकी और लक्ष्मण की मूर्ति चोरी कर लिया। इसका पता तब चला जब सुबह पुजारी पूजा करने ठाकुरबारी पहुंचे। भगवान को नहीं देखकर उन्होंने इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी है।

वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी है। स्थानीय लोगों की मानें तो यह मूर्ति लगभग 1000 साल पुरानी बताई जाती है जो अष्टधातु की मूर्ति है। कोई अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस मूर्ति की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। मंदिर के मुख्य पुजारी रामेश्वर दास ने कहा कि 48 घंटे में अगर मूर्ति बरामद नहीं हुई तो अनशन पर बैठकर अपने प्राण को त्याग देंगे। वहीं ग्रामीण भी मूर्ति चोरी से आक्रोशित हैं, हालांकि पुलिस के शासन के बाद ग्रामीण पुलिस के कार्यशाली की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 

Suggested News