बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लव, शादी और धोखा, सालों का प्यार 1 लाख रुपए पर हुआ कुर्बान, लड़की बनी सबसे बड़े फर्जीवाड़े का शिकार

लव, शादी और धोखा, सालों का प्यार 1 लाख रुपए पर हुआ कुर्बान, लड़की बनी सबसे बड़े फर्जीवाड़े का शिकार

UP: उतर प्रदेश से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां एक पति ने राशन कार्ड बताकर अपनी पत्नी से तलाक के पेपर पर साइन करा लिया है। वहीं पत्नी ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण पति ने धोके से तालक के कागजात पर साइन करवा लिया है। यहीं नहीं तलाक के पेपर पर साइन कराने के बाद युवक ने महिला को बरेली स्टेशन पर छोड़कर धमकी देते हुए चला गया। वहीं अब इस मामले में महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दरअसल, मामला यूपी के बरेली जिले का है। जहां एक प्रेमी जोड़े ने सव मैरिज की। वहीं शादी के चार साल बाद ही प्रेमी पति ने राशन कार्ड बता तलाक के पेपरों पर साइन करा लिया। वहीं इस मामले में बारादरी में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बारादरी में शाहदाना निवासी ज्योति ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पांच साल पहले पीलीभीत के सुनगढ़ी निवासी विशाल के साथ लव मैरिज की थी। उनका चार साल का एक बेटा है। शादी के कुछ समय बाद ही पति विशाल, सास नाथिया, ननद पूजा और प्रियंका दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग कर उन्हें प्रताड़ित करने लगे।

महिला ने बताया कि, दो जनवरी को उसका पति उसे लेकर पीलीभीत कचहरी गया और राशन कार्ड बनवाने की बात कहकर तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करा लिया। घर पहुंचकर पति ने उसे तलाक के कागज दिखाए और विरोध करने पर पत्नी को बरेली में सेटेलाइट बस स्टैंड पर लाकर छोड़ दिया। इस दौरान उसे दोबारा घर में आने पर जान से मारने की धमकी दी। 

वहीं पुलिस में शिकायत करने पर समझौते का प्रयास किया गया लेकिन ससुराली नहीं पहुंचे। इस पर उन्होंने पति समेत चारों आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं महिला न्याय की गुहार कर रही है।  

Suggested News