बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गर्भवती होने पर प्रेमी ने किया शादी से इंकार, पिता ने दर्ज कराया मामला

गर्भवती होने पर प्रेमी ने किया शादी से इंकार, पिता ने दर्ज कराया मामला

KATIHAR : कटिहार में लव, सेक्स और धोखा का एक मामला सामने आया है। कई दिनों तक नाबालिग लड़की से गांव के ही एक लड़के ने प्रेम का नाटक किया। शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। यह बात तब खुली जब नाबालिग लड़की गर्भवती हो गयी और मामला पंचायत तक जा पहुंचा। 

आशिकी में गंवाई अस्मत

आशिकी के चक्कर में अपनी अस्मत लुटा चुकी लड़की अब इंसाफ के लिए महिला थाने का चक्कर लगा रही है। दर-दर की ठोंकरें खा रही है। पीड़िता के परिजनों की माने तो गांव के ही एक मनचले ने अपने रसूख और रूतबे के बल पर पहले तो लड़की को प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसकी इज्जत तार-तार कर डाली। 

लड़की गर्भवती हुई तो शादी से किया इंकार

जब लड़की गर्भवती हो गयी तो शादी से इंकार करने लगा। पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि सामाजिक स्तर पर भी इस मामले को लेकर कई बार पंचायती हुई मगर बात नहीं बनी। अब मजबूर पिता अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांग रहा है।

यह पूरा मामला कटिहार के डंडखोड़ा थाना क्षेत्र का है। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि लड़की के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। 

कटिहार से श्याम कुमार की रिपोर्ट 


Suggested News