बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में महंत को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

औरंगाबाद में महंत को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

AURANGABAD : जिले के फेसर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में एक 60 वर्षीय महंत को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे महंत गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फेसर थानाध्यक्ष को दी। महंत को हथियारबन्द अज्ञात अपराधियों द्वारा दो गोली मारे जाने की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रणव कुमार आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और घायल हुए महंत को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया। 

जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना कल देर रात की बताई जा रही है। महंत की पहचान राम कुमार शास्त्री के रूप में की गई है। जो गांव के ही मंदिर में बैठे हुए थे और अपराधियों की गोली का शिकार हो गए। 

फेसर थानाध्यक्ष प्रणव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही महंत को अस्पताल भर्ती कराया गया और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया की शीघ्र ही इस घटना को अंजाम देनेवाले अपराधी पकड़े जाएंगे। बताया जाता है कि महंत गांव के मंदिर में होने वाले यज्ञ की तैयारी में जुटे हुए थे। इसी बीच बदमाशों ने गोली मारकर उन्हें जख्मी कर दिया। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News