बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Nagar Nikay Election : जहानाबाद में महारथियों के किले ध्वस्त, बांका में नया चेहरों का दिखा जलवा

Nagar Nikay Election : जहानाबाद में महारथियों के किले ध्वस्त, बांका में नया चेहरों का दिखा जलवा

JEHANABAD : जहानाबाद में नगर निकाय चुनाव परिणाम के अप्रत्याशित चौकानेवाले रिजल्ट देखने को मिला है। जहां बड़े-बड़े महारथियों के किले ध्वस्त हो गये है। बरसों से सत्ता पर काबिज वार्ड पार्षद अध्यक्ष पुनम देवी को जहां इस बार के चुनाव में जनता ने सीधा नकार कर बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं धनबल के जोर पर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर काबिज रूपा देवी जीतकर निवर्तमान चेयरमैन पुनम देवी को कड़े मुकाबले में लगभग पांच हजार 45 मतों से शिकस्त देकर अपना परचम लहराया। 

वही इस बार उप चेयरमैन के पद पर पिंटू रजक का पताका फहराते हुए रिकॉर्ड मतों से विजय का सेहरा अपने सिर बांधा। विकास के संकल्प के साथ निवर्तमान वार्ड पार्षद धर्मपाल सिंह यादव ने पांचवी बार वार्ड पार्षद का परचम लहराया। जहानाबाद नगर परिषद इलाके के वार्ड नंबर 1 से लेकर वार्ड नंबर 33 तक में वार्ड पार्षद पद पर ज्यादा तर पुराने चेहरे को हटाकर इस बार जनता ने नए लोगों को अपना जनप्रतिनिधि चुना है। इस बार पांच पुराने वार्ड पार्षद को छोड़ कर कड़े मुकाबले के बीच नए-नए पार्षद निर्वाचित किए गए। जारी सूची में सभी पदों के प्रत्याशियों की चुनाव परिणाम में मखदुमपुर नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पद पर मीणा देवी तो उपमुख्य पार्षद पर श्वेता कुमारी अपनी जीत दर्ज की। इधर दो अतिरिक्त नगर पंचायत में से घोसी नगर पंचायत में उप मुख्य पार्षद पद पर पूजा देवी ने अपना कब्जा जमाया। वही काको नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पद पर राहुल रंजन तो उप मुख्य पार्षद पद पर शशी कुमारी ने परचम लहराया।

उधर बांका जिले के अमरपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद के लिए रीता साहा एवं उप मुख्य पार्षद पद के लिए आशा देवी निर्वाचित हुई। जबकि वार्ड संख्या एक से सलेहा खातून ,वार्ड संख्या दो से नागेश्वर तपस्वी ,वार्ड संख्या तीन से सीमा देवी, वार्ड संख्या चार से उमेश रजक, वार्ड संख्या पांच से नमिता देवी, वार्ड छह से अशोक साह वार्ड संख्या सात से पंकज कुमार दास,वार्ड आठ से शंकर प्रसाद महतो,वार्ड नौ से रेखा देवी,वार्ड संख्या दस से प्रदीप कुमार साह,वार्ड संख्या 11 से तारा देवी,वार्ड संख्या 12 से संजीव कुमार साह,वार्ड संख्या 13 से मनीषा कुमारी एवं वार्ड संख्या 14 से नीलम कुमारी झा वार्ड पार्षद पद के लिए निर्वाचित घोषित हुई। 

बतातें चलें कि वार्ड संख्या दस के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार साह एवं उनकी मां आशा देवी को उप मुख्य पार्षद पद के लिए जीत हासिल किया है। वही दिलचस्प मुकाबले में किसी की राजनीतिक कैरियर पर पुनर्नविराम लग गया तो किसी का उभर गया ।

जहानाबाद से गौरव और बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News