बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहिणी आचार्य के लिए हमेशा विवादित बात करनेवाली मांझी की बहू ने इस बार कही ऐसी बात कि यकीन करना होगा मुश्किल

रोहिणी आचार्य के लिए हमेशा विवादित बात करनेवाली मांझी की बहू ने इस बार कही ऐसी बात कि यकीन करना होगा मुश्किल

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की दीपा संतोष मांझी और लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य, इन दोनों के बीच अब तक हमेशा नोंक-झोंक और गाली गलौज वाला ही रिश्ता रहा है। लेकिन अब जिस तरह से पिता को कीडनी देने के बाद देश भर से तारीफें मिल रही हैं। उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ी है। उसके बाद अब दीपा मांझी ने भी रोहिणी आचार्य के लिए बड़ी बात कर दी है। दीपा मांझी ने रोहिणी आचार्य के लिए लिखा है कि उन्होंने जो कुछ भी अपने पिता के लिए किया है, उससे सारी बेटियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

नहीं करुंगी कभी कोई टिप्पणी

अब तक रोहिणी आचार्य के लिए कई बार विवादित टिप्पणी करनेवाली दीपा संतोष मांझी ने रोहिणी आचार्य के लिए लिखा है कि 'अब बहन @RohiniAcharya2  आज मैं प्रण लेतीं हूं कि तुम्हारे उपर कभी कोई टिप्पणी नहीं करूंगी।आज तुमने भारतीय बेटियों का सर गर्व से उंचा किया है वह इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। मैं बस इतना ही कहूंगी जल्द स्वस्थ हो जाओ वीर सूरमा अस्पताल के बेड पर अच्छे नहीं लगतें।'  दीपा संतोष मांझी के इस ट्विट को उनके ससुर जीतन राम मांझी ने रि-ट्विट किया है।

भाजपा नेताओं ने भी की तारीफ

रोहिणी आचार्य के लिए भाजपा नेताओं ने तारीफ की है। बेगूसराय से सांसद गिरीराज सिंह ने कहा है कि ऐसी बेटियां आनेवाली पीढ़ियों के उदाहरण बनती हैं। उन्होंने लिखा है कि  “बेटी हो तो रोहणी आचार्य जैसी” गर्व है आप पर… आप उदाहरण होंगी आने वाले पीढ़ियों के लिए।

बता दें कि बीते सोमवार को सिंगापुर में लालू प्रसाद यादव का कीडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। उन्हें कीडनी उनकी दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ने दिया। जिसके बाद से देश भर में रोहिणी आचार्य की जमकर तारीफ की जा रही है।


Suggested News