बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मन की बात : पीएम मोदी ने अदम्य साहस के प्रतीक वीर सिद्धो-कान्हू को किया याद, बिहार से रहा है इनका नाता

मन की बात : पीएम मोदी ने अदम्य साहस के प्रतीक वीर सिद्धो-कान्हू को किया याद, बिहार से रहा है इनका नाता

DESK. केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात का रेडियो कार्यक्रम किया. उन्होंने आदिवासी समुदायों को याद करते हुए कहा कि आज 30 जून का ये दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन को हमारे आदिवासी भाई-बहन 'हूल दिवस' के रूप में मनाते हैं। यह दिन वीर सिद्धो-कान्हू के अदम्य साहस से जुड़ा है, जिन्होंने विदेशी शासकों के अत्याचार का पुरजोर विरोध किया था। 

उन्होंने कहा कि वीर सिद्धो-कान्हू ने हजारों संथाली साथियों को एकजुट करके अंग्रेजों का जी-जान से मुकाबला किया, और जानते हैं ये कब हुआ था? ये हुआ था 1855 में यानी ये 1857 में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से भी दो साल पहले हुआ था। तब झारखंड के संथाल परगना में हमारे आदिवासी भाई-बहनों ने विदेशी शासकों के खिलाफ हथियार उठा लिया था। गौरलतब है कि झारखंड  बनने के पूर्व संथाल का इलाका बिहार का हिस्सा था. ऐसे में वीर सिद्धो-कान्हू का बिहार से गहरा नाता रहा है. 

पीएम मोदी ने जीवन में माँ की महत्ता को बताते हुए कहा कि मैं आपसे पूछूं कि दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता कौन सा होता है तो आप जरूर कहेंगे - “माँ”। हम सबके जीवन में 'माँ' का दर्जा सबसे ऊँचा होता है। माँ हर दुख सहकर भी अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। हर माँ अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है। जन्मदात्री माँ का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है जिसे कोई चुका नहीं सकता। 

उन्होंने कहा कि हम माँ को कुछ दे तो सकते नहीं, लेकिन और कुछ कर सकते हैं क्या ? इसी सोच में से इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, इस अभियान का नाम है - 'एक पेड़ माँ के नाम'। मैंने भी एक पेड़ अपनी माँ के नाम लगाया है। मैंने सभी देशवासियों से, दुनिया के सभी देशों के लोगों से ये अपील की है कि अपनी माँ के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। मुझे ये देखकर बहुत खुशी हो रही है कि माँ की स्मृति में या उनके सम्मान में पेड़ लगाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Suggested News