बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हारी हुई सरकार विराजमान है, जनता कह रही चलेगी नहीं गिरेगी, संसद में राहुल गांधी के बाद मोदी सरकार पर आक्रमक हुए अखिलेश

हारी हुई सरकार विराजमान है, जनता कह रही चलेगी नहीं गिरेगी, संसद में राहुल गांधी के बाद मोदी सरकार पर आक्रमक हुए अखिलेश

DESK: संसद में सातवें दिन का कार्यवाही जारी है। आज सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पीएम मोदी धन्यवाद प्रस्ताव रखेंगे। वहीं इसके पहले सदन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरस रहे हैं। अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए कहा कि, अवाम ने तोड़ दिया हुकुमत का गुरुर... दरबार तो लगा है मगर बड़ा गमगीन बेनूर...। पहली बार ऐसा लग रहा है कि हारी हुई सरकार विराजमान है। जनता कह रही है कि चलने वाली नहीं है सरकार। ये गिरने वाली सरकार है।

उन्होंने कहा कि, समझदार और इमानदार मतदाताओं धन्यवाद कि लोकतंत्र को एकतंत्र बनने से रोक दिया। पहली बार ऐसा लग रहा है कि केंद्र में हारी हुई सरकार विराजमान है। जनता कह रही है चलने वाली नहीं ये गिरने वाली सरकार है। ऊपर से जुड़ा कोई तार नहीं, नीचे कोई आधार नहीं, अधर में जो है अटकी हुई वो तो कोई सरकार नहीं।  

अखिलेश यादव ने कहा कि इस चुनाव का यह पैगाम रहा है कि अब मनमर्जी नहीं बल्कि जनमर्ची चलेगी। यह देश किसी की महत्वाकांक्षा से नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि आज देश को 5 ट्रिलियन डॉलर और यूपी एक 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की बातें हो रही हैं। ऐसा कुछ यूपी में होता लग नहीं रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि ये विकास की बात करते हैं। अयोध्या तक में नाव चल रही हैं। सड़कें धंस रही हैं और छतें गिर रही हैं। एक तरफ आप हमारे एक्सप्रेसवे को देख लीजिए। वहां तो हवाई जहाज तक उतारे जा सकते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीते 10 सालों में एक ही काम हुआ है- परीक्षा माफिया का जन्म। जो सरकार भविष्य को ही मार दे, वह वर्तमान क्या सुधारेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार INDIA अलायंस की जीत सकारात्मक राजनीति को मिला जनादेश है। उन्होंने कहा कि यह सरकार नौकरी नहीं देना चाहती। इसलिए पेपर लीक कराए जा रहे हैं।

Suggested News