बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: NDA के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा, लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद मिला बड़ा इनाम

BREAKING: NDA के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा, लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद मिला बड़ा इनाम

PATNA: बिहार के राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार NDA के राज्यसभा उम्मीदवार आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा होंगे। बिहार से उपेंद्र कुशवाहा को NDA के राज्यसभा उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया है। बता दें कि,  उपेंद्र कुशवाहा काराकाट से लोकसभा चुनाव हार गए थे।

बताया जा रहा है कि इस बात पुष्टि खुद डिप्टी सीएम और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने की है। बता दें कि, लोकसभा में पाटलिपुत्र से मीसा भारती और नवादा से विवेक ठाकुर के सांसद बनने के बाद राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई है। 

दरअसल, बिहार में कुशवाहा वोट बैंक की जरूरत को समझते हुए एनडीए ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा बिहार की सियासत में वो दो नाम हैं, जिन्होंने लव-कुश (कोइरी-कुर्मी) सियासत को एक नई ऊंचाई दी। 

बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान कुशवाहा वोटरों की एनडीए से नाराजगी की खबरें आ रही थी, जिसके बाद से एनडीए लगातार कुशवाहा वोटरों के बीच अपनी पैठ बनाए रखने के लिए अलग-अलग प्रयासों में जुटी है। बीते दिनों गठबंधन ने भगवान कुशवाहा को एमएलसी उम्मीदवार घोषित किया था। अब उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

Suggested News