बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुशील मोदी सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया योगा, कहा- लोगों को जागरूक होना होगा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुशील मोदी सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया योगा, कहा- लोगों को जागरूक होना होगा

पटना. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पटना के शिवाजी पार्क में राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी, बीजेपी विधायक अरुण कुमार सिन्हा, पंकज कुमार के साथ कई बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ता ने योग किया। साथ ही इस दौरान आम जन भी भाजपा नेताओं के साथ योग करते नजर आये।

वहीं विश्व योग दिवस पर सुशील कुमार मोदी ने निरोग रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि योग हम सबके जीवन में अहम भूमिका अदा करता है और सभी को योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत की और भारत के साथ पूरा विश्व इसे अपनाया। उन्होंने कहा कि योगा के वैज्ञानिक महत्त्व है। योग के प्रति लोगों को जागरूक होना होगा।

वहीं योगाभ्यास के बाद राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी से अग्निपथ योजना को लेकर सवाल किया गया तो वे इस सवाल से बचते नजर आये। उन्होंने इस सवाल को नजर अंदाज कर दिया। बता दें कि सेना भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनायी गयी अग्निपथ योजना को लेकर उग्र प्रदर्शन हो रहा है। इसको लेकर सत्ताधारी दल जदयू और भाजपा में तल्ख बयानबाजी भी सामने आयी।


Suggested News