बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उत्तर बिहार के कई जिले एक बार फिर बाढ़ की चपेट में, नये इलाकों में फैल रहा पानी, हाई अलर्ट जारी

उत्तर बिहार के कई जिले एक बार फिर बाढ़ की चपेट में, नये इलाकों में फैल रहा पानी, हाई अलर्ट जारी

पटना. गंडक नदी के जलस्तर में हुए वृद्धि से उत्तर बिहार पर बढ़ का खतरा मंडरा रहा है। कई जिलों में बाढ़ का पानी आ गया है। पानी अब नये-नये इलाकों में फैलने लगा है। गोपालगंज में नदी खतरे के निशान के पार बह रही है। वहीं जलस्तर ऐसा ही बढ़ता रहा तो वैशाली और मुजफ्फरपुर में भी नदी लाल निशान पार कर जाएगी। बढ़ते जलस्तर को लेकर जल संसाधन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है।

वहीं गंडक और उत्तर बिहार के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के बाद गंगा का जलस्तर भी पिछले 24 घंटे में आधा मीटर से अधिक बढ़ चुका है। इसके जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी भी हो रही है। इसके अलावा बागमती, अधवारा, कमला बलान, घाघरा नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। कोसी पहले ही खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

गंडक में उफान के बाद पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर और सारण जिले में विशेष निगरानी हो रही है। पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज के बड़े इलाके में बाढ़ का पानी फैलने से आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग तेजी से पलायन कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। गंगा नदी का जलस्तर बक्सर, पटना, मुंगेर, भागलपुर में लगातार बढ़ रहा है।

बताया जा रहा है कि वाल्मीकिनगर बराज पर नदी का जलस्तर कम हुआ है, लेकिन पानी कम होने के बाद तटबंधों पर कटाव का खतरा बढ़ गया है। इसके बाद राज्य सरकार विशेष सतर्कता बरत रही है। सभी क्षेत्रीय इंजीनियरों को तटबंधों की चौकसी करने और रातों में भी पेट्रोलिंग करने की हिदायत दी गई है। स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।



Suggested News