HAJIPUR : लालगंज थाना क्षेत्र के शहदुल्लाहपुर गांव में बिजली की शार्ट सर्किट से अचानक के घर में आग लग गई। तभी देखते ही देखते तेज कछुआ हवा के कारण आसपास के कई घरों को आगे की लपेट ने अपने आगोश में ले लिया जिस गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। भीषण अग्लगी कांड में दो दर्जन से अधिक घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। घर में कोई भी समान नहीं बचाया जा सका घर में रखे बर्तन ,कपड़ा ,अनाज,जेवरात, नगद रुपया सभी जल गए।
बताया गया कि बिजली की शार्ट सर्किट से आज पहले राम बालक पासवान के घर में लगी थी। तभी कर्कराहट धूप और तेज पछुआ हवा ने तो दर्जन से अधिक लोगों का घर जल गया। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने पहले पुलिस अधिकारी को दिया। इसके बाद भागे भागे घटनास्थल एक छोटी दमकल गाड़ी पहुंची लेकिन आग का विकराल रूप देखकर आसपास के कई दमकलों को बुलाया गया इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आज पर काबू पाया जा सका है। भीषण आग लगी के दौरान घर में रख दो गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए।
दो घरों में चल रही थी शादी की तैयारी
अगलगी में मनोज पासवान का घर भी जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि मनोज पासवान के बेटे की आज बारात निकलनेवाली थी। सभी लोग बारात जाने की तैयारी में लगे थे। इसी तरह आगामी 24-25 अप्रैल को सीमा कुमारी नाम की युवती की शादी होनी वाली थी। उसका घर भी इस अगलगी में जल गया है।
इन लोगों के घर में लगी है आग..
कुलदीप पासवान, बबलू पासवान, अखिलेश पासवान, रामवालक पासवान, मिथलेश पासावान, राजा पासवान, अनर्जित पासवान, अर्जून पासवान, नुनु पासवान, गुड्डू पासवान, अशोक पासवान, रविशंकर पासवान, धरमवीर पासवान, बोधा पासवान, सुबोध पासवान, कुमोद पासवान, जोधा पासवान, मंतून पासवान, गरीब, पासवान, ललन पासवान, पवन पासवान, मनोज पासवान, राजेश पासवान, राकेश पासवान, सनोज पासवान, सत्रुधन पासवान, संतोष पासवान, रामईकबाल पासवान शामिल है।