बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : इन्स्टाग्राम पर शादीशुदा महिला को युवक से हुआ इश्क, नौ माह के बच्चे को छोड़कर प्रेमी संग हुई फरार

BIHAR NEWS : इन्स्टाग्राम पर शादीशुदा महिला को युवक से हुआ इश्क, नौ माह के बच्चे को छोड़कर प्रेमी संग हुई फरार

BHAGALPUR : भागलपुर जिला आये दिन किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। इसी कड़ी में एक मामला इशाकचक थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां एक नौ माह के बच्चे की मां मोना देवी उम्र 24 वर्ष को एक अविवाहित लड़के रौशन कुमार उम्र 18 वर्ष से प्यार हो गया। लेकिन बाद में यह मामला थाना तक पहुंच गया। 


युवती ने इस सम्बन्ध में बताया की हमने आज से तीन माह पूर्व इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो किया और वही से दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया है। इश्क का परवान इस कदर चढ़ा की लड़की अपने ससुराल जमुई जिला से अपने नौ माह के बच्चे को छोड़कर भागलपुर अपने प्रेमी के पास चली आई। 

19 अक्टूबर से अपने ससुराल से भाग कर प्रेमी युगल लड़का के रिश्तेदार के यहां कहलगांव में कई दिनो तक रहा। जब लड़का और लड़की के परिजनों के द्वारा खोजबीन किया गया तो लड़का के दादा ने अपने रिश्तेदार के यहां से दोनो को लाया और लड़की को ईशाकचक थाना पर लाया और लड़का को कही दूसरे अन्यत्र स्थान पर रख दिया गया है। 

थाना में भी लड़की ने बताया की हम दोनों शादी करने के लिए तैयार है। लेकिन लड़का और लड़की के परिजन इस रिश्ते को मानने से साफ इंकार करते दिखे। लड़की का गोड्डा के बल्बड्डा गांव और लड़का भागलपुर के ईशाचक थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है। वही थाना में घंटो से लड़की और उसके माता पिता को बिठाकर रखा गया है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News