बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद के सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 40 से अधिक दुकानें जलकर हुई राख

औरंगाबाद के सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 40 से अधिक दुकानें जलकर हुई राख

AURANGABAD : औरंगाबाद के ओबरा बाजार के सब्ज़ी मंडी में भीषण आग लग गयी। इस घटना में लगभग 40 दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गयी है। हालाँकि अगलगी की खबर मिलते ही ग्रामीण दौड़ पड़े और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लेकिन आग की लपटें इतनी विकराल थी कि लोगो का प्रयास विफल होने लगा। 

इस घटना की सूचना ओबरा थाना की पुलिस को दिया गया। मौके पर पहुँच कर ओबरा पुलिस ने भी आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की। मगर आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोग कुछ कर पाते। तब तक सब कुछ जल कर राख हो चुका था। 

हालांकि बाद में जिला मुख्यालय से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पर आग पर काबू पाया गया। लेकिन तबतक लाखों की सम्पति जल कर खाक हो गया। जिसको लेकर सब्जी व्यापारियों ने जिला प्रशासन से सहायता राशि की मदद का गुहार लगाया है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट 

Suggested News