बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, कहा बिना पैसा का नहीं लगा सुई

सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप,  कहा बिना पैसा का नहीं लगा सुई

NAWADA : सदर अस्पताल के गेट पर ही  प्रसव हो गया , बाद में प्रसूता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत ज्यादा खराब ने महिला की मौत हो गई। वहीं  मौत की इस घटना  के बाद  परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही इलाज के लिए नाजायज राशि मांगने का भी आरोप लगाया है। मृतका पूनम देवी अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के गोसाईं बिगहा निवासी बबलू सपेरा की पत्नी थी।  

मृतका के ससुर सिकंदर सपेरा ने बताया कि रात में बहू प्रसव पीड़ा से कराहने लगी। तब ई रिक्शा से लेकर उसे सदर अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान अस्पताल के गेट पर ही प्रसव हो गया। जच्चा बच्चा को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मधु सिन्हा ने भर्ती करने को कहा। इसके बाद ब्लड चेक कराया। 8 ग्राम खून होने की बात कही गई। तब परिवार वाले खून देने को भी तैयार थे। लेकिन डॉक्टर ने कहा कि खून चढ़ाने की जरूरत नहीं है। सुई व दवा से ही ठीक हो जायेगा। पर रात में तबीयत काफी बिगड़ गई। 

डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को देखने को बोला तो कोई देखने को तैयार नहीं हुए। अंततः बहू की मौत हो गई। वही  प्रसव वार्ड में अन्य मरीज के परिजन ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुई लगाने के नाम पर एक सौ रुपये की मांग की गई थी। रुपये नहीं देने पर इलाज में लापरवाही की गई। इधर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अजय कुमार ने बताया कि मरीज की हालत गम्भीर थी। अस्पताल में इलाज की गई आरोप बेबुनियाद है। सीरियस रहने के कारण मरीज की मौत हुई है।

Suggested News