बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दक्षिण बिहार में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, मौसम विभाग ने जारी की हीट वेव की चेतावनी

दक्षिण बिहार में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, मौसम विभाग ने जारी की हीट वेव की चेतावनी

PATNA : राजधानी समेत पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज तल्ख होता जा रहा है। उत्तर बिहार में पुरवा हवा तो दक्षिण में पछुआ के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। मौसम विभाग ने बिहार के दक्षिण मध्य भाग के लिए अगले चार दिनों तक हीट वेव की चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि इस दौरान मौसम का तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। दक्षिण बिहार में पछुआ की स्थिति मजबूत दिख रही है।

मौसम विभाग द्वारा दक्षिण बिहार के बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई एवं बांका में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।बताया गया कि लगातार पछुआ के प्रवाह और बारिश नहीं होने की स्थिति में नौ अप्रैल के बाद तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में वृद्धि का एक कारण राजस्थान से आ रही गर्म शुष्क हवा भी है।


बक्सर में 43 डिग्री के करीब तापमान

बक्सर में पिछले दो दिन से तापमान 43 डिग्री के करीब बना हुआ है। वहीं प्रदेश में दूसरा सबसे शहर शेखपुरा रहा, जहां तापमान 42.2 रिकॉर्ड किया गया। वहीं पटना में तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकार्ड किया गया है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में पुरवा व पछुआ के कारण तापमान में थोड़ा बहुत अंतर हमेशा से रहा है। दक्षिण बिहार में पछुआ की स्थिति मजबूत दिख रही है। ऐसे में अप्रैल अंत तक पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार बन रहे हैं। वहीं, शुष्क पछुआ हवा का प्रवाह राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। इसके परिणाम स्वरूप राज्य के दक्षिणी क्षेत्रों के दक्षिण मध्य भाग में विशेष रूप से लू का कहर जारी रहेगा।

प्रमुख शहरों में यह रहा तापमान

शहर           तापमान

बक्सर -           42.9 

शेखपुरा -         42.5 

नवादा -           41.9

नालंदा   -        41.9

डेहरी -            41.6

जमुई -           41.1

औरंगाबाद -    41.5

वैशाली -         40.9 

बेगूसराय -      40.7 

मोतिहारी     -  41.5 

पटना             41.0


Suggested News