बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दो दिवसीय दौरे पर रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे पहुंचे बगहा, मिशन 2024 को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

दो दिवसीय दौरे पर रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे पहुंचे बगहा, मिशन 2024 को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

BETTIAH : भारत सरकार के रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे दो दिवसीय यात्रा पर बगहा पहुँचे। जहाँ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मिशन 2024 को लेकर वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। 


बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए दानवे ने कहा की रेलवे की ज़मीन पर अतिक्रमण औऱ अवैध वसूली की जांच होगी। बैठक में अधर में पड़े रेल परियोजनाओं औऱ बन्द ट्रेनों के परिचालन को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। बिहार बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे के साथ क्षेत्रीय विधायक व कार्यकर्ताओं बैठक में मौजूद रहे।

बता दें की 2024 में होनेवाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी अभी से जुट गयी है। इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी बिहार के दौरे पर है। जबकि पिछले साल खुद गृह मंत्री अमित शाह दो बार बिहार आ चुके हैं। 

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News