बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में गरीब संपर्क यात्रा में बोले मंत्री संतोष सुमन, कहा गरीब और अमीर की दूरी पाटने के लिए कर रहे यात्रा

औरंगाबाद में गरीब संपर्क यात्रा में बोले मंत्री संतोष सुमन, कहा गरीब और अमीर की दूरी पाटने के लिए कर रहे यात्रा

AURANGABAD : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के मंत्री संतोष कुमार मांझी ने कहा कि गरीबों को आवाज देना पार्टी की गरीब संपर्क यात्रा का मकसद है। उन्होंने कहा की हम गरीब और अमीर के बीच की दूरी पाटने के लिए यात्रा पर निकले हैं। पार्टी की परिकल्पना सबको साथ लेकर चलना है। हमलोगों पर विश्वास कर देखिये। हमलोग नेतागिरी करने नहीं आए हैं। हमने गरीबों के लिए काम नहीं किया तो हमारा यहां रहने का कोई मतलब नहीं है। इस यात्रा का मकसद है गरीबों को आगे बढ़ाना, गरीबों को आवाज देना, उन्हें मंच देना और उन्हें सम्मान देना है। 

मांझी ने यात्रा के दौरान शनिवार को औरंगाबाद के अम्बा, कुटुंबा बिचला मोड़, माली, करमा, नबीनगर, टंडवा, रामनगर और नावाडीह में नुक्कड़ में सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज तीन से चार प्रतिशत लोगों के पास अकूत दौलत है। जबकि बाकी 90 प्रतिशत से ज्यादा लोग पैसों के मोहताज हैं। जिस गरीबी और संघर्ष को हमने महसूस किया है। वह गरीबी और संघर्ष हमें इस यात्रा के दौरान देखने को मिल रही है। हमारी कोशिश है कि हम गरीबों की हर समस्या का समाधान निकालें। 

इस दौरान मांझी ने लोगों से 26 फरवरी को गया के गांधी मैदान में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आप वहां पहुंचें और बताएं कि गरीबों में भी एकता होती है। अब समय आ गया है कि सभी गरीब एकजुट हों। हमारी पार्टी जात-पात की बात नहीं करती है। हम गरीब और अमीर की बात करते हैं। 

सभाओं में पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने कहा कि गरीब संपर्क यात्रा को गरीब तबके के लोगों का जबरदस्त समर्थन, विश्वास और प्यार मिल रहा है। यह हमें और काम करने के लिए प्रेरित करता है। सभा में राजेश पांडेय, भीम कुमार, श्रवण भुइयां, प्रेम भुइयां, शैलेन्द्र सिंह, सुनील चौबे, अरविंद राम, जयमंगल यादव, रोमित कुमार और रंजीत कुमार सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News