बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : छपरा में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे लाखों रूपये के गहने, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

BIG BREAKING : छपरा में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे लाखों रूपये के गहने, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

CHHAPRA : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में अपराधियों ने छपरा शहर के काशी बाजार स्थित पीएन ज्वेलर्स में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि करीब 6 की संख्या में अपराधी दुकान में घुसे और हथियार के बल पर दुकान के गार्ड और कर्मियों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान गार्ड के पास मौजूद दो नाली बंदूक से फायर कर दहशत फैला दिया। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गयी। 

हालाँकि कितनी की लूट हुई है। अभी इसकी सही सही जानकारी नहीं मिली है। लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि यह करोड़ों की लूट है। हालाँकि लूट की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गयी है। साथ ही मामले की जांच में जुट गयी है।



Suggested News