बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में बदमाशों ने गोली मारकर युवक को किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

सिवान में बदमाशों ने गोली मारकर युवक को किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

SIWAN : बिहार में जमीनी विवाद के मामले काफी चरम सीमा पर हैं। हालाँकि इस मामले के निपटारे के लिए लगातार प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जनता दरबार भी लगाया जाता है ताकी जमीनी विवाद का मसला जल्द सुलझा लिया जाए। 


इसके बावजूद जमीन विवाद में आजकल हत्याओं का काफी खेल भी खेला जा रहा हैं। ताजा मामला सीवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र में सामने आई हैं जहाँ जमीन मापी के दौरान अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। 

गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए उसे सदर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। मामला पचरुखी प्रखंड के सराय ओपी थाना के बड़का गाँव का बताया जा रहा हैं। 

जहां बडका गाँव में जमीन मापी के दौरान गोली मार अपराधियों ने एक व्यक्ति को घायल कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान दयानंद के रूप में की गयी हैं। इस गोली काण्ड के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहोल बन गया। वहीँ पुलिस मामले की गम्भीरता से जाँच में जुट गई है।

सिवान से विजय कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News