बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग की पार्टी से चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे कैंडिडेट! विधायक बेबी कुमारी ने लौटाया सिंबल

चिराग की पार्टी से चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे कैंडिडेट! विधायक बेबी कुमारी ने लौटाया सिंबल

PATNA: बिहार में लोजपा अकेले चुनाव लड़ रही है। चिराग पासवान वैसी सीटों पर उम्मीदवारी देने में अधिक दिलचस्पी दिखाई है जहां जेडीयू के कैंडिडेट हैं। लेकिन कई ऐसी भी सीटें हैं जहां से बीजेपी या वीआईपी के उम्मीदवार मैदान में हैं वहां भी लोजपा ने प्रत्याशी उतारे हैं। मुजफ्फरपुर की बोचहां सीट पर लोजपा उम्मीदवार उतारने वाली थी।पार्टी की तरफ से सिंबल भी दे दिया गया लेकिन प्रत्याशी ने सिंबल वापस कर दिया। यानी लोजपा की मंशा पर पानी फिर गया।बेबी कुमारी ने लौटाया लोजपा का सिंबल

बोचहां सीट एनडीए के बीच सीट बंटवारे में वीआईपी के खाते में चली गई।बीजेपी ने समझौता के तहत वह सीट मुकेश सहनी के खाते में डाल दी।लिहाजा वहां की सीटिंग विधायक को भाजपा ने टिकट नहीं दिया। लिहाजा उन्होंने बगावत कर लोजपा से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया और बजाप्ता सिंबल भी ले लिया।लेकिन अब उन्होंने सिंबल लौटाने का निर्णय ले लिया है। विधायक बेबी कुमारी ने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने लोजपा का सिंबल ले लिया था। लेकिन अब वे लौटा रही हैं वे लोजपा के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ेेगी। वे बीजेपी में ही रहेंगी।

 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि बोंचहा सीट भाजपा के खाते में नहीं आई इसलिए ये परेशानी हो गई। जबकि भाजपा बेबी कुमारी को चुनाव लड़ाना चाहती थी। लेकिन ये सीट वीआईपी में चली गई। संजय जायसवाल ने बताया कि बेबी कुमारी भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और इनकी अपने क्षेत्र में काफी पकड़ है। ऐसे कार्यकर्ताओं का भाजपा सम्मान करती है।बेबी ने लोजपा का सिंबल लौटा दिया और भाजपा में वापस आ गईं। 

Suggested News