बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधायक सुदर्शन की बढ़ी मुसीबतें, जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा बरबीघा से प्रत्याशी बनाए जाने की बात पर जताया जा रहा है विरोध

विधायक सुदर्शन की बढ़ी मुसीबतें, जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा बरबीघा से प्रत्याशी बनाए जाने की बात पर जताया जा रहा है विरोध

Sheikhpura : जिले के बरबीघा विधानसभा सीट को लेकर राजनीतिक उठापटक कम होने का नाम नहीं ले रही है। दोबारा बरबीघा सीट से जीत हासिल करने और टिकट पाने की आस में कांग्रेस से जदयू में शामिल हुए विधायक सुदर्शन कुमार के खिलाफ अब जदयू कार्यकर्ताओं ने विरोध के सुर तेज कर दिए हैं। जिले भर के जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखित रूप से विरोध दर्ज कराते हुए बरबीघा विधानसभा सीट से किसी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग की है। 

जिले के सभी छह प्रखंडों के अध्यक्ष, पंचायतों के अध्यक्ष तथा विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्षों ने एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन मुख्यमंत्री को भेजकर आयातित उम्मीदवार को टिकट ना देने की मांग की है। सभी लोगों ने एक सुर में कहा है कि सुदर्शन कुमार को पार्टी में शामिल करने पर कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार का एतराज नहीं है, लेकिन अगर उन्हें बरबीघा विधानसभा से उम्मीदवार बनाया जाता है तो कार्यकर्ता पार्टी का विरोध करने पर मजबूर हो जाएंगे।

जदयू कार्यकर्ताओं ने विधायक सुदर्शन पर कई गंभीर आरोप लगाए है। कार्यकर्ताओं ने विधायक पर किसी खास जाति वर्ग का राजनीति करना, कार्यकर्ताओं से कमीशन लेना, चापाकल में कमीशन लेना, ठीका के नाम पर पैसा ठगना जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। कार्यकर्ताओ ने पार्टी सुप्रीमो नीतीश कुमार से क्षेत्र में सर्वे कराकर टिकट देने की मांग की है। विरोध करने वाले में मुख्य रूप से शेखपुरा के प्रखंड अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रसाद सिंह, बरबीघा प्रखंड अध्यक्ष उदय कुमार सिंह, जयप्रकाश प्रसाद धर्मेंद्र महतो, मनोज कुशवाहा, दिनेश प्रसाद ,नरेश प्रसाद अभय कुमार सिन्हा सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल है।

Suggested News