बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटारमनी झील को बचाने DDC के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे विधायक, बढ़ी सौंदर्यीकरण की संभावना

कटारमनी झील को बचाने DDC के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे विधायक, बढ़ी सौंदर्यीकरण की संभावना

KISHANGANJ : किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड के जहांगीरपुर पंचायत अंतर्गत कटारमनीो झील के सौंदर्यीकरण की संभावना बढ़ गई है, ऐसा इसलिए क्योंकि स्थानीय विधायक और डीडीसी झील की हालत का निरीक्षण करने पहुंचे थे। दोनों  झील की स्थिति सुधारने को लेकर गंभीर नजर आए। बता दें कि  पीछले दिनों सोशल मीडिया पर भी झील को बचाने के लिए अभियान चलाया गया था और लोगों ने प्रशासन से झील को बचाने को लेकर योजना बनाने की मांग की थी।

विधायक ने कहा झील को बचाने के लिए बनेगी योजना

किशनगंज के माननीय विधायक इजहारुल हुसैन के अथक प्रयास के फलस्वरुप आज किशनगंज उप विकास आयुक्त एवं मनरेगा पीओ पोठिया, के साथ पहुंचे। कटारमनी झील  जहाँ सभी  ने झील का अवलोकन के लिए तथा निरीक्षण कर आश्वासन दिया कि शीघ्र ही झील के सौंदर्यीकरण का कार्य संपन्न कराया जाएगा। जिससे स्थानीय किसानों को सिंचाई की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। साथ-साथ पर्यटकों के आने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा तथा दशकों से विलुप्त हो रहे कटारमनी झील के सौंदर्यीकरण हो जाने से पर्यावरण के साथ-साथ एक अच्छा परिवेश का निर्माण होगा। 

मौके पर विधायक प्रतिनिधि अधिवक्ता ईरशाद हयात, वरीय कांग्रेस नेता जहांगीर साहब, सोशल मीडिया प्रभारी अफ़ज़ल हुसैन, इन्तेख़ाब आलम, अफसर आलम फुलहरा, शाहिद साहब, सफदर रहमानी ,अहतसाम साहब एवं दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहें।

Suggested News