बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी जी युद्ध रुकवा देते हैं, लेकिन वे पेपर लीक नहीं रुकवा पा रहे हैं... में NEET और UGC-NET के पेपर लीक होने पर बरसे राहुल गाँधी

मोदी जी युद्ध रुकवा देते हैं, लेकिन वे पेपर लीक नहीं रुकवा पा रहे हैं... में NEET और UGC-NET के पेपर लीक होने पर बरसे राहुल गाँधी

DESK. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों के बीच युद्ध रुकवा देते लेकिन वे देश में परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से नहीं रोक पा रहे हैं. पीएम मोदी पर यह तंज गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कसा. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान हजारों छात्रों ने पेपर लीक की शिकायत की थी। अब देश में NEET और UGC-NET के पेपर लीक हुए हैं। दावा किया जाता है कि नरेंद्र मोदी युद्ध रुकवा देते हैं, लेकिन वे पेपर लीक नहीं रुकवा पा रहे हैं या फिर वे पेपर लीक रोकना नहीं चाहते। 

राहुल ने कहा कि मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ, जिसे नरेंद्र मोदी पूरे देश में फैला रहे हैं। पेपर लीक का कारण है कि BJP ने पूरे सिस्टम को कैप्चर कर रखा है। जब तक ये कैप्चर रिवर्स नहीं होगा, पेपर लीक चलता रहेगा। पेपर लीक एक एंटी नेशनल गतिविधि है, क्योंकि इससे युवाओं को जबरदस्त चोट पहुंचती है। इसलिए पेपर लीक के जिम्मेदारों को पकड़ा जाना चाहिए और उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह संसद में NEET मुद्दा और यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने का मुद्दा उठाएंगे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कहते हैं, "हां, हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।" कांग्रेस का दावा है कि देश में पिछले 5 साल में 43 भर्ती परीक्षाओं का पेपर लीक हुआ है। इन पेपर लीक का सीधा असर 1.75 करोड़ अभ्यर्थियों पर पड़ा है। राहुल ने कहा कि इन मामलों में उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं है। अगर वे क्लीन चिट देते हैं तो इसका कोई मतलब नहीं है, उनकी विश्वसनीयता शून्य है।' सभी जानते हैं कि भूकंप का केंद्र मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश हैं। उन्होंने कहा कि अब, लोगों को यह स्पष्ट हो गया है कि हम एक आपदा पर बैठे हैं और हमारे पास एक ऐसी सरकार है जो पंगु है। यह एक गहरा राष्ट्रीय संकट है। मैंने (सरकार की ओर से) प्रतिक्रिया की क्षमता भी नहीं देखी। 

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी से अर्थव्यवस्था का जो हाल किया, वही अब शिक्षा व्यवस्था का किया है। ऐसा होने का कारण और आप पीड़ित होने का कारण यह है कि एक स्वतंत्र, उद्देश्यपूर्ण शिक्षा प्रणाली को ध्वस्त कर दिया गया है। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि जो लोग यहां दोषी हैं उन्हें कानून के दायरे में लाया जाए और उन्हें दंडित किया जाए।


Suggested News