बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज के लिए 20 साल की विवाहिता की हत्या:मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप, केस दर्ज कराया

दहेज के लिए 20 साल की विवाहिता की हत्या:मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप, केस दर्ज कराया

बांका में  विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप प्रकाश में आया है।घटना के बाद मृतिका के परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका के परिजनों ने हत्या के आरोप में 6 लोगों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराया है।मृतका के पति पर एक लाख नगद,सोने का चैन आदि समान मांगने का आरोप है। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।घटना शुक्रवार रात की है।

बांका के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेंगरा की नेहा कुमारी की गला दबाकर हत्या कर देने का आरोप है।इस मामले में मृतका के पिता मनोज यादव, ग्राम- डढ़ियार, थाना- गंगटा, जिला- मुंगेर ने मृतका के पति सनोज यादव, देवर सत्यम कुमार, ससुर सुरेश यादव, सतैली सास मंजू, मामीया ससुर बिट्टू यादव पर अपने पुत्री की गला दबाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। 

प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि मैं अपनी पुत्री की शादी एक वर्ष पूर्व सनोज यादव के साथ किया था, तभी से सुसराल वाले ने दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहता था। मृतका के पति पर एक लाख रुपए, सोने का चेन आदि सामान मांग करने का आरोप लगाया है, नहीं देने पर उपरोक्त सभी आरोपी ने मेरे पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दिया। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी राजेश कुमार दल बल के साथ पहुंचे, और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया है।अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन के अनुसार प्राथमिक की दर्ज करते हुए नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। 6 लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज किया गया है।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट

Suggested News