बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में प्रेमी जोड़े की हत्या, एक ही कमरे में मिली लाश, तीन साल पुराने प्रेम का दुखद अंत

गोपालगंज में प्रेमी जोड़े की हत्या, एक ही कमरे में मिली लाश, तीन साल पुराने प्रेम का दुखद अंत

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है। गोपालगंज में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर दी गई है। घटना भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर की है। बताया जा रहा है कि प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी गई है वहीं प्रेमिका का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। दोनों का शव एक ही कमरे में मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजने की तैयारी में जुट गई है।

तीन साल से था प्रेम

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी संतोष सिंह के पुत्र मंटू सिंह और पड़ोस के ही हीरालाल सिंह की पुत्री पुष्पा कुमारी का पिछले 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बाद में 2 साल पहले दोनों घर छोड़कर भागे थे लेकिन परिजनों के दबाव के आगे दोनों को वापस आना पड़ा था. 

2022 में दूसरी जगह हुई शादी

बाद में वर्ष 2022 में पुष्पा की शादी परिजनों ने कहीं और कर दी. शादी के बाद जब वह वापस अपने मायके आई, तो एक बार फिर अपने प्रेमी मंटू सिंह के प्यार में पड़ कर वो घर छोड़कर फरार हो गई. दोनों लखनऊ रहने लगे, जहां मंटू के पिता ठेकेदारी करते थे. इसी बीच मंटू सिंह और उनके परिवार के लोगों के द्वारा मंटू की शादी कहीं और की जाने की तैयारी लगी।

प्रेमी मंटू को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

पुष्पा को प्रताड़ित किया जाने लगा जिसे लेकर पुष्पा के द्वारा गोपालगंज महिला थाना में दहेज उत्पीड़न का एक मामला भी दर्ज कराया गया था. इधर, लगभग चार माह पहले मंटू सिंह को महिला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. 

इससे पहले लड़की पुष्पा अपने प्रेमी के घर में ही रह रही थी. कुछ दिन पहले ही मंटू सिंह जेल से छूट कर आया और सीधे अपने घर पहुंचा जहां उसकी प्रेमिका पुष्पा रह रही थी। 

सुबह से बंद था दोनों का कमरा

गुरुवार की दोपहर तक जब उनके घर का दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के लोगों को शक हुआ। लोगों ने झांक कर देखा तो कमरे में पंखे से लटका हुआ पुष्पा का शव मिला, जबकि पलंग के नीचे ही गला रेत कर मंटू की जान ली गई थी।

हत्या को बनाया सुसाइड

घटनास्थल देखने से प्रतीत होता है कि दोनों की हत्या कर उसे आत्महत्या का शक्ल देने की कोशिश की गई है। वहीं इसकी सूचना भोरे थानाध्यक्ष अनिल कुमार को मिली, तो वह मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Suggested News